भागलपुर, अक्टूबर 27 -- चौसा, निज संवाददाता। मसूर दाल की बीज वितरण करने वाले कृषि विभाग के द्वारा चिन्हित दुकानदार पर किसानों ने अवैध राशि की वसूली करने का आरोप लगाया है। किसानों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मसूर दाल की बीज वितरण के दौरान अवैध राशि की वसूली करने वाले दुकानदार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मोरसंडा पंचायत के पीड़ित किसान कृष्णदेव मंडल, भागवत साह, शारदा देवी, पंकज मंडल, राधे मंडल, सहदेव मंडल, सुधा देवी, सविता देवी, विनोद सिंह, दिनेश सिंह ने कहा कि कृषि कार्यालय में इन दिनों वर्ष 2025-26 का मसूर बीच का वितरण कार्य चल रहा है। उन लोगों ने मसूर की बीज सरकारी स्तर पर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया कर चुके हैं। किसानों ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.