भागलपुर, जून 11 -- घैलाढ। भीषण गर्मी में जनजीवन बेहाल हो गया है। न दिन में चैन है और न ही रात को सुकून मिल रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों ने दोपहर के समय में सड़कों पर निकलना लोगों को दूभर कर दिया है। बीते एक सप्ताह की सुबह से निकली चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने शरीर को झकझोर दिया। धूप की तपिश और गर्मी बाजार से गांव की सड़कों पर साफ दिख रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं तो गांव में लोग घरों में ही रहकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। जरूरी काम से निकले लोग सिर पर गमछा से चेहरे को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी का असर दोबारा से शुरू हो गया है। सुबह सूर्यदेव के दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.