भागलपुर, फरवरी 15 -- सिंहेश्वर । निज संवाददाता बिहार प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रात भर भक्तजन हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए बाबा सिंहेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचते रहे। रात में सिंहेश्वर की सड़के श्रद्धांलु से पट गया। सर्द भरी रात में खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे भक्तजनो ने डेरा जमा लिया। मेला व मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। रविवार सुबह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई। मंदिर परिसर समेत नगर के आसपास का क्षेत्र पुरे दिन व रात भोलेनाथ के भक्तों से पटा रहा। बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, के जय घोष के करुण स्वर से ऐसा लग रहा था की महाशिवरात्रि पर सिंहेश्वर में देव लोक उतर आया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धा...