भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती और जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है वहां सावधानी से तैनात रहने और पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिए और ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी 6 चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल , बेला सद्दी गुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.