भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कुमारखंड। जिले के पुलिस कप्तान संदीप सिंह ने शनिवार को कुमारखंड थाना का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पब्लिक के साथ संवाद कर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। एसपी के पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष रंजन कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और बेहतर ढंग से कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार वारंटी की गिरफ्तारी, थाना क्षेत्र में लगातार गश्त तेज करने, वाहन चेकिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिए। मौके पर थाना सिरिस्...