भागलपुर, जून 15 -- मधेपुरा। नवगठित पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार का मधेपुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मीडिया को संबोधित करते हुए स्वदेश कुमार ने कहा कि पिछड़े समाज के लोगों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए मंडल कमीशन के तहत आरक्षण की व्यवस्था की गयी। आरक्षण के तहत हर तरह के न्याय के लिए पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का गठन किया गया है। सही समय और सही ढंग से पिछड़ों को न्याय मिले यही आयोग की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि हम बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अपने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं कि इतने महत्वपूर्ण पद का दायित्व उन्हें सौंपा गया। पिछड़े समाज के लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।स्वदेश कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से कोसी इलाके में 90 फीसदी दलित और पिछड़ों की आबादी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.