भागलपुर, जुलाई 17 -- घैलाढ, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय के घैलाढ़ पूर्वी टोला महादेव मंदिर स्थित पशु चिकित्सालय में सोमवार को डॉ. मनोज कुमार मंटू ने नए चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मौके पर पशु स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें पुष्प माला, गुलदस्ता, अंग वस्त्र और टोपी पहनाकर स्वागत किया। डॉ. मंटू ने सभी कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय लिया। अस्पताल का निरीक्षण किया। कामकाज की जानकारी ली। समस्याओं पर चर्चा की। कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मंटू ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। इससे मवेशियों के शरीर पर गोल-गोल फोड़े निकल रहे हैं। जानवर बेचैन हो रहे हैं। पशुपालकों के अनुसार यह बीमारी एक जानवर से दूसरे में तेजी से फैल रही है। निजी चिकित्सकों से इलाज कराने पर भी फायदा नहीं हो रहा। वायरस का असर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.