भागलपुर, जनवरी 3 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में रमानी टोला से पश्चिम परवाने नदी घाट पर सोमवार को पूसी पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। घाट पर अहले सुबह से ही कोसी स्नान के लिए नदी किनारे महिला और पुरुषाें की भीड़ जुटने लगी थी । घाट पर दान पुण्य के लिए करीब 25 हजार की संख्या में श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई। पूर्णिमा के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा कई गांव लोगों ने कोसी में स्नान कर नदी के तट पर बने भगवान कौशिक की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पौष पूर्णिमा मेला समिति अध्यक्ष चंदन कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं विनय रमानी ने बताया कि यहां सदियों से परंपरा है। उस परंपरा को निभाने के लिए पूस पूर्णिमा के स्नान का अपना एक अलग महत्व होता है। दूर-दूर से लोग पूस की पूर्णिमा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.