भागलपुर, जुलाई 10 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। सीएचसी परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को नये और पुराने एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवपदस्थापित बीएचएम कुमार धनंजय, बीएनएमई अमित कुमार, बीएमसी आशुतोष कुमार उपस्थित हुए। सबसे पहले सभी एएनएम से परिचय हुआ। बीएचएम कुमार धनंजय ने सभी एएनएम से कहा कि आप की पहचान आपका यूनिफॉर्म है। इसलिए सभी ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहेंगे। अपने अपने सेंटर पर पहुंच कर नियमित टीकारण, ओपीडी, स्क्रीनिंग व एमआरआई करना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक दिन पोर्टल का एनालिसिस करना, अपने अपने क्षेत्र में लोगों को सरकार की जो भी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देना, आयुष्मान कार्ड बनवाना, गैर संचारी रोग की जानकारी विस्तार पूर्वक देना सुनिश्चित करेंगे। किसी को कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.