अररिया, अप्रैल 15 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय में पदस्थापित कर्मचारी मनोज कुमार पंडित के साथ डीडीसी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक व अंचल कर्मी ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय में बीएमओ अध्यक्ष अवन कुमार के नेतृत्व में अंचल व ब्लॉक के सभी कर्मी इस धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे। मौके पर बड़ा बाबु अवन कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में जिला नाजिर मनोज कुमार पंडित के साथ अंबेडकर जयंती समारोह में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद द्वारा बेवजह उनका कालर पकड़ कर डांट फटकार लगाते हुए गाली गलौज की गई। इस घटना से आहत जिले के सभी कर्मचारियों ने संघ के जिला अध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह के आह्वान पर सोमवार को कलमबंद रखते हुए ब्लॉक व अंचल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.