अररिया, अप्रैल 15 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। भतनी थाना क्षेत्र के कुपाड़ी वार्ड 14 में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि दुलारचंद साह और अशोक ठाकुर के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष को कोई भी काम करने से प्लॉट पर पुलिस मना कर दिया था। घायल एक पक्ष के शंकर साह ने आरोप लगाया कि उनके हिस्से की विवादित जमीन में मिट्टी काट रहे थे। दुलारचंद साह मना करने गए तो दूसरे पक्ष के अशोक ठाकुर, बिंदेश्वरी ठाकुर सहित अन्य गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। हल्ला सुनकर जब पहुंचे तो उक्त सभी उनके साथ भी मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.