भागलपुर, अप्रैल 2 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज काशीपुर एनएच 107 बायपास रोड में बैंगा पुल पर बुधवार की अहले सुबह करीब छह बजे बदमाशों ने मवेशी व्यापारी को गोली मार कर घायल कर दिया और लगभग साढ़े चार लाख रूपए लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। व्यापारी दो पिकअप वैन से सिंहेस्वर हाट मवेशी खरीद करने जा रहे थे। दोनों पिकअप वैन पर दो दो व्यापारी और चालक थे। पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाबाड़ी से सभी व्यापारी सिंहेस्वर हाट जा रहे थे। लूटपाट की घटना में कसबा मिर्जाबाड़ी के मो जाकीर (52) वर्ष को बदमाशों ने कमर के नीचे दो गोली मारकर घायल कर दिया। पिकअप चालक मो नइमुद्दीन ने बताया कि मुझसे आठ हजार, मो जाकीर से दो लाख, मो सुकरा से पचास हजार, मो अकबर से एक लाख और मो फैजू से एक लाख रूपए लूट लिया गया। उन्होंने बताया कि दो बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.