भागलपुर, जनवरी 28 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि हरिपुरकला पंचायत के पुस्तकालय भवन परिसर में किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रबी फसलों पर लगने वाले कीटों और बीमारियों के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना था, ताकि फसलों में कीटों और बीमारियों का प्रकोप कम हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि रबी फसलों में कीट और व्याधियों का प्रकोप अक्सर देखा जाता है।किसानों को जैव उर्वरकों और जैव कीटनाशकों के उपयोग के बारे में बताया गया। जिसमें नीम का तेल और गौमूत्र जैसे प्राकृतिक स्प्रे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, जो पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के प्रक्षेत्र विशेषज्ञ मृत्युंजय कुमार, कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जयकुमार भारतीय...