भागलपुर, फरवरी 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना पुलिस को देशी कट्टा और तीन जीवित कारतूस के साथ दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। मौके से आरोपी की बाइक को जब्त किया गया है। दोनों बदमाशों में एक आशीष कुमार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव का रहने वाला है। उसके साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दूसरा बदमाश छोटू कुमार अरार थाना क्षेत्र के वीरगांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि बीते शनिवार को दिन में गश्ती के दौरान पीटीसी पारस कुमार के नेतृत्व में चतरा पुल से नीचे कलौतहा जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों पर नजर पड़ी। पुलिस बलों को देख कर दोनों बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस जवानों के साथ खदेड़ कर दोनों को गिरफ्त में ले लिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.