भागलपुर, मई 16 -- ग्वालपाड़ा। अरार थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी बैजू बास्की अरार संथाली टोला वार्ड 8 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज थाना कांड संख्या 513/21 का नामजद अभियुक्त है। मामले में नाम आने के बाद से ही वह घर छोड़ कर फरार रहता था। कई बार उसके घर पर दबिश दी गई। हर बार वह चकमा देकर बच निकलता था। गुप्त सूचना के आधार पर रात में उसके घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान वह गिरफ्त में आ गया। गश्ती दल में एएसआई कृतनारायण यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.