भागलपुर, फरवरी 15 -- आलमनगर एक संवाददाता रतवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि बीते साल 29 जुलाई को अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी द्वारा दर्ज मामले में सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान व्यवधान पहुंचाने पर केस दर्ज कराया गया था। बथनाहा क्राइम कंट्रोल सड़क से पचवीरा बासा जाने वाली सड़क निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण बाधित चल रहा था। जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान सरकारी कर्मी पर पतला करने और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। जिसका आरोपी मधुसूदन सिंह को एएसआई अरविंद सिंह ने शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...