भागलपुर, फरवरी 27 -- मधेपुरा। गम्हरिया प्रखंड के जीवछपुर पंचायत के जीवछपुर गांव के आदर्श महाविद्यालय के सचिव सह राजद नेता ई .प्रणव प्रकाश के आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन व सदस्यता को लेकर राजद कार्यकर्ताओ की एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। ई .प्रणव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों की संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर ई .प्रणव प्रकाश ने कहा कि राजद दलित पिछड़ा अकलियत एवं दबे कुचले की आवाज है।ततपश्चात सभी ने पूरे जोर शोर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने एवं गरीबों के मसीहा, बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई। वही मुख्य अतिथि के रूप मधेपुरा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.