भागलपुर, जनवरी 30 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित वार्ड 8 खुटीरही टोला में गुरुवार देर रात अचानक लगी आग में एक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रभुनारायण ठाकुर ने बताया कि खुटीरही टोला निवासी गजेन्द्र यादव का देर रात में अचानक धूरा की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। गृहस्वामी के हल्ला करने पर पहुंचे आसाराम के लोगों ने मिलकर चापाकल के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक में एक घर और उसमें रखे खाने पीने का सामान, बर्तन, एक बाइक जल गया। समिति प्रतिनिधि ने बताया कि घटना की सूचना सीओ को दे दिया है। सीओ आकांक्षा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की समुचित कार्रवाई की ...