देवघर, फरवरी 6 -- मधुपुर। पहली बार सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ परिसर में देर रात्रि तक आकाश दर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एमसीकेवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम मधुपुर के इतिहास में ज्ञानवर्धक और रोमांचकारी पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का संचालन खगोल विज्ञान के विशेषज्ञ सुमन दत्ता, निदेशक स्काई वाचिंग वर्कशॉप के सुजीत राय के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उच्च क्षमता वाले आधुनिक दूरबीन यंत्रों का प्रयोग किया गया। साथ ही मधुस्थली विद्यापीठ के कक्षा नवम के छात्र अक्षत कुमार, राज श्रीवास्तव और विवान श्रीवास्तव द्वारा स्वनिर्मित दूरबीन का प्रदर्शन भी किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ शह...