देवघर, जनवरी 12 -- झारखंड उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चल रहे सौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में मधुपुर स्थित मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इसी विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। टिटैयाबांक से चोंगाखार ग्राम तक बाल विवाह मुक्त भारत पर एक जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। सभी कार्यक्रम संस्थान की प्राचार्या डॉ. जॉली सिन्हा के मार्गदर्शन और एनएसएस समन्वयक विनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.