चक्रधरपुर, दिसम्बर 21 -- चक्रधरपुर।मधुसूदन पब्लिक स्कूल और मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में रविवार को साइंस, आर्ट्स और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य श्रीनिवास कुमार ने फीता काट कर किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक बलराज हिन्दवार, एपीएस के प्राचार्य के नागराजू, ओम प्रकाश महतो सहित कई बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राए मौजूद थे। वहीं बच्चों द्वारा एक से बढ़ एक मॉडल की प्रदर्शनी लगाई है। जिससे अतिथियों ने भ्रमण किया। वहीं प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे थे। वहीं विज्ञान प्रदर्शन के आयोजन शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों का भी अहम भुमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...