चक्रधरपुर, जनवरी 12 -- चक्रधरपुर।मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मौके पर कॉलेज की सचिव प्रिया देवी ने स्वामी विवेकानंद और आज के युवा पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक जीवंत मार्गदर्शक हैं। उनका संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको। आज भी हर युवा को आत्मविश्वास, संयम और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जोड़ता है।...