गोपालगंज, जुलाई 2 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव में मंगलवार की देर रात अगलगी की घटना में छह परिवारों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। इसमें लाखों की संपत्ति जल जाने का अनुमान है। अग्निपीड़ितों में महेश यादव, बुन्नीलाल प्रसाद, मोहर सहनी, प्रहलाद ठाकुर, रामकुमार सहनी व रंजन सहनी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब गांव के अधिकांश लोग रात्रि भोजन के बाद सो चुके थे। अचानक महेश यादव के फूस से बने घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास के अन्य पांच घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी व्यक्ति सामान निकालने में असमर्थ रहा। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवारों के घरों में रखे कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, बिस्तर, अनाज, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.