जहानाबाद, फरवरी 19 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के मधुश्रवा मठ के महंत अखिलेश्वर भारती ने गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार के कार्यालय पहुंचकर मधुश्रवा मठ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने और मठ की जमीन की बिक्री कर रहे लोगों से बचाने के लिए गुहार लगायी है। मधुश्रवा मठ के महंत ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पूरी जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि मठ की जमीन को कुछ लोग बिक्री किए हैं एवं कई लोग मिलकर अतिक्रमण कर रखे हैं। साथ ही हमें जान से मारने की धमकी दी गयी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा जो कमेटी गठन के लिए सदस्यों की सूची भेजा गयी है उस सूची को एक बार जांच करते हुए आगे की कार्रवाई करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि महंत के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मधुश्रवा मठ की...