जहानाबाद, अगस्त 12 -- मेहंदिया, एक संवाददाता प्रखंड के मधुश्रवा चौकी में सोमवार की रात दम घुटने से दो जानवरों की मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मधुश्रवा चौकी ग्राम निवासी रामजीत पासवान उक्त गौशाला में धुआ कर जानवरों को बांधकर सोने जाता चला जाता था। सोमवार की रात्रि भी उसने ऐसा ही किया। अगले दिन मंगलवार सुबह जब वह जानवरों को उक्त गौशाला से बाहर निकालने गया तो देखा कि दोनों जानवर मृत पड़े हैं। दो जानवर में एक गाय और एक भैंस बताई जाती है। रामजीत पासवान की गौशाला की छत पक्का था और दीवारें ईट की थी। जिसके चलते धुआ कहीं बाहर नहीं जा पाया और जानवरों की मौत दम घुटने से हो गई। स्थानीय मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव ने जिला प्रशासन से इन्हें सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.