बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिसौली। नगर में श्री राधारमण जी सरकार के छठे एवं श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा जी के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बरेली एवं रुद्रपुर से आए रसिक कलाकारों ने सभी भक्तों को अपने भजनों के माध्यम से झूमने पर मजबूर कर दिया। हरे कृष्ण, हरे राम संकीर्तन के माध्यम से सभी भक्तों ने अपने आराध्य को रिझाया। उपस्थित भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या के आयोजक प्रवीन अग्रवाल,पारुल अग्रवाल ,श्याम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल ने सभी भक्तों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। शिवांगअग्रवाल ने भजन की प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर रुद्राक्ष, नंदिनी, नायशा, अंशुमान वार्ष्णेय, अनुपम वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, रवींद्र मोहन अग्रवाल, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.