सिमडेगा, फरवरी 17 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचदेवालय मंदिर परिसर में पांचवां वार्षिक श्याम महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर बाबा श्याम के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। महोत्सव की शुरुआत प्रातः भव्य निशान शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण करते हुए पंचदेवालय मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे।इस दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा प्रखंड भक्तिमय हो उठा। संध्या समय पंचदेवालय मंदिर परिसर में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जो दे...