भागलपुर, जनवरी 5 -- प्रखंड के पहाड़पुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में कुशहा और मधुरापुर की टीम के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। उद्घाटन जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार ने किया। कुशहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद कुशहा गांव की टीम ने बल्लेबाज करते हुए 232 रन का लक्ष्य मधुरापुर की टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुरापुर की टीम सभी विकेट खोकर 102 ही बना पायी। आयोजन समिति ने कुशहा गांव की टीम को विजेता घोषित किया। समिति ने कुशहा गांव की टीम के अखिलेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना। मुखिया नीतिश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...