वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनस्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान शृंखला के तहत मंगलवार को आईएमएस बीएचयू की ओर से स्वतंत्रता भवन में शाम चार बजे व्याख्यान होगा। इसमें विशेषज्ञ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और जीवन रक्षक कौशल पर चर्चा करेंगे। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता के मुताबिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. ललित मीना उच्च रक्तचाप के नियंत्रण और रोकथाम जिज्ञासा शांत करेंगे। इसी विभाग के डॉ. अभिषेक पांडेय मधुमेह की शुरुआती पहचान और बचाव पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वहीं एनेस्थीसियालॉजी विभाग के डॉ. बिक्रम गुप्ता आपात स्थितियों में जीवन बचाने के आवश्यक कौशल पर जानकारी देंगे। प्रो. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सतर्क करना, समय रहते जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना त...