बोकारो, मई 14 -- पेटरवार। सूर्याही पूजा में शामिल लोगों पर मधुमखियों ने हमला कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। यह घटना प्रखंड के अरजुवा पंचायत के तहत पड़ने वाले इरगुवा गांव में घटी। मधुमखियों के हमले से पुजारी लालजी महतो, ललित महतो, प्रमोद महतो, कमलू महतो, तारा महतो, कोलेश्वर महतो सहित अन्य लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इरगुवा गांव स्थित आखडा में सूर्याही पूजा के लिए इरगुवा गांव के लोग जुटे थे। पूजा सम्पन्न होने के बाद अचानक मधुमखियों का एक झुंड लोगों पर आक्रमण कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। मधुमखियों के काटने से लोगों के हाथ, पैर, मुंह सहित अन्य स्थानों पर सूजन पैदा हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.