झांसी, फरवरी 7 -- आत्मनिर्भर बनेंगे किसान, तीन दिवसीय हुआ प्रशिक्षण स्वरोजगार के नए मौके , सात गांव के 40 किसान आए फोटो नंबर 13 प्रशिक्षण समापन में हिस्सा लेते किसान। झांसी,संवाददाता मधुमक्खी पालन किसानों की खेती किसानी कमाई के अलावा अतरिक्त कमाई कराएगा। यह किसानों की कमाई में तड़के की तरह काम करेगा। किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सात गांव के 40 किसान शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समापन में मुख्य अतिथि डॉ. स...