सीवान, मार्च 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि कार्यालय स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में आत्मा सीवान के सौजन्य से तेलहनी फसलों के साथ मधुमक्खी पालन विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे जिले के विभिन्न प्रखंडों के मधुमक्खी पालक किसान व प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। किसानों को बताया गया कि बिना खेत के ही मधुमक्खी पालन किया जा सकता है। इसके लिए खेत की आवश्यकता नहीं होती है। इस दौरान मधुमक्खी पालक किसान स्वर्ण पाल ने सभी किसान व प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन की तकनीकी व सूक्ष्म जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने मधुमक्खी पालन के तौर-तरीके व मधु से जुड़े उत्पादों के व्यवसायिक प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विकसित द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.