आगरा, नवम्बर 22 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामो निवासी राम सिंह की पत्नी सेवती शनिवार की सुबह खेत पर कार्य कर रही थी। तभी उनके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके शरीर पर कई स्थान पर मधुमक्खियों ने डंक मारा है। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सेवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...