सिमडेगा, मार्च 24 -- बोलबा, प्रतिनिधि। बोलबा थाना में सोमवार की दोपहर मधुमक्खियों का हमला हो गया। मधुमक्खियों के हमले से थाना में पदस्थापित एएसआई बीपी यादव, सुरेंद्र कुमार शर्मा, चौकीदार प्रवीण डुंगडुंग एंव अन्य दो लोग पीड़ित हो गए। थाना प्रभारी सोनू पाठक के द्वारा तत्काल सभी लोगों को इलाज के लिए बोलबा अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई। इधर थाना प्रभारी सोनू पाठक ने भी बताया कि मधुमक्खी के हमले से पीडि़त पुलिस अधिकारी, चौकीदार और आम लोग की स्थिति ठीक है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.