प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज गांव के लोग गांव से कुछ दूर कुंदन का पुरवा गांव के पास काम कर रहे थे। तभी पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया। जिससे नाराज मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से 22 वर्षीय अनिकेत मिश्रा, 24 वर्षीय अभिनव मिश्रा, 48 वर्षीय राजाराम, 22 वर्षीय अनिकेत, सुनील कुमार का एक वर्षीय बेटा अरुण कुमार, सुनील की 22 वर्षीय पत्नी संगीता, राजकुमार का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस आदि घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आग जलाकर धुआं आदि किया तो लोगों की जान बची। मधुमक्खियों के डंक से घायलों को इलाज को सीएचसी लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...