गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के करुआ खुर्द गांव निवासी 85 वर्षीय मुरली उपाध्याय को रविवार को मधुमक्खी ने काटकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुरली उपाध्याय को स्नान कराकर उसे दरवाजे पर कुर्सी पर बैठा दिया गया था। उसी क्रम में अचानक मधुमक्खी आकर उसे काटने लगा। उसके बाद आसपास के लोगों ने घटना को देखकर उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...