गढ़वा, सितम्बर 10 -- गढ़वा। केतार थानांतर्गत खोनहर गांव निवासी नंदू साव का पुत्र विकास कुमार गुप्ता मंगलवार को मधुमक्खी काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विकास अपने गांव में ही ट्रैक्टर से हल जोत रहा था। उसी क्रम में खेत के बगल में महुआ के पेड़ पर मधुमक्खी का छाता लगा हुआ था। उसी दौरान मधुमक्खी ने हमला कर काट दिया। उससे वह घायल हो गया। उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...