संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के गौतमनपुरवा मजरे रौनी गांव से कुछ दूरी पर सरपत काटने गए वृद्ध ने मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आग जला दी। उसी आग में खुद ही जिंदा जल गया। जब तक गांव के लोग बचाने की कोशिश करते तब मौत हो चुकी थी। परिजन खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। गौतमनपुरवा मजरे रौनी गांव के रहने वाले 61 साल के रामऔतार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बाजार से लौटने के बाद सरपत काटने के लिए गांव से करीब एक किमी दूर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे गए थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए रामऔतार ने सरपत में आग लगाकर धुआं कर दिया। ताकि मधुमक्खियां वहां से भाग जाएं। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर ...