चम्पावत, नवम्बर 5 -- टनकपुर। बैराज मार्ग में मधुमक्खियों ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बरेली उत्तर प्रदेश लाल फाटक निवासी रामपाल पुत्र राम भरोसे टनकपुर शारदा बैराज में काम से गए थे। लौटते वक्त मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि उपचार के बाद मजदूर को छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...