चम्पावत, नवम्बर 8 -- टनकपुर। टनकपुर में मधुमक्खियों के हमलों पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। यहां आए दिन लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो रहे हैं। इसी क्रम में तीन लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय अंकिता पुत्री सुनील कुमार, निवासी अंबेदकर नगर, अमिता शर्मा पुत्री नरेश शर्मा, निवासी नई बस्ती और शारदा पुत्री अर्जुन वार्ड नंबर पांच नई बस्ती पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ.आफताब अंसारी ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...