मिर्जापुर, मई 28 -- मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के झरीनगर वन पौधशाला पर मंगलवार की दोपहर 52 प्रशिक्षु वन दरोगाओं के दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में रेंजर समेत 20 वन दरोगा घायल हो गए। सभी का मड़िहान सीएचसी पर इलाज कराया गया। इसके बाद चंदन वन विश्रामगृह भेज दिया। सभी वन दारोगा कानपुर से यहां ट्रेनिंग पर आए हैं। वन विभाग में हाल ही में भर्ती किए गए 52 वन दरोगाओं का कानपुर में प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार की रात सभी कानपुर के रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बस से मड़िहान वनरेंज स्थित झरीनगर पौधशाला पहुंचे। रात में उन्हें मड़िहान स्थित चंदन वन विश्राम गृह में ठहराया गया। मंगलवार सुबह उन्हें जंगल में प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया। दोपहर में सभी भ्रमण के बाद वापस पौधशाला लौटे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.