बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के चरथी गांव में मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। लगातार हमले से जहां एक बछिया की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें से कई गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। चरथी गांव के पुराने पीपड़ पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता लगा है। रात में अचानक छत्ते से मधुमक्खियों के उड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव मधुमक्खियों का झुंड फैल गया। इसमें पशु-पक्षी के साथ ही अन्य लोग चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं एक बछिया को मधुमक्खियों के झुंड ने काटा डाला था। वहीं सुबह बछिया की मौत हो गई। मधुमक्खियां के काटने से घायल लोग काफी दशहत में हैं। लोगों ने इससे निजात के लिए गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय अस्पताल में लोग उपचार करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.