उन्नाव, दिसम्बर 3 -- बांगरमऊ। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के नगहरी गांव के रहने वाले वृद्ध रमेश चंद्र मिश्र पुत्र मुखराम अपने बेटे मनोज के साथ बुधवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बाप-बेटे पर हमला कर दिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने घायल बाप-बेटे का प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.