जौनपुर, फरवरी 15 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर गांव में रविवार की दोपहर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना में 18 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रविंद उर्फ गणेश पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी के यहां रुद्राभिषेक का आयोजन चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे हवन शुरू हुआ। पास में स्थित नीम के पेड़ पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। हवन से उठे धुएं के कारण मधुमक्खियां अचानक आक्रामक हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 32 वर्षीय अनिल कुमार तिवारी ,75 वर्षीय रमाशंकर तिवारी और 70...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.