हमीरपुर, फरवरी 9 -- सरीला, संवाददाता। चिकासी थानाक्षेत्र के हरदुआ गांव में सोमवार दोपहर भैंस चराने गए एक पशुपालक पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम जब भैंस घर पहुंच गई और पशुपालक नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान जंगल में पशुपालक मृत अवस्था में पड़े मिले। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र नरेश यादव ने बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय चंद्रभान सिंह यादव प्रतिदिन की तरह दोपहर में भैंस चराने जंगल गए थे। शाम होने तक जब वह घर नहीं लौटे और भैंस अकेली घर आ गई तो परिवार के लोग उन्हें खोजने निकले। जंगल में पहुंचने पर वह जमीन पर पड़े मिले, शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान थे। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई कि जंगल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया होगा। जिससे मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.