बहराइच, जनवरी 29 -- चिकित्सकों ने नेपालगंज आई हास्पिटल दिखाने की दी सलाह, परिजनों में बैचैनी बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट इलाके के शेखन पुरवा गांव में रविवार दोपहर में गेंहू की फसल देख खेत से मासूम बेटे के साथ आ रही युवती पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। मां बेटे को मेडिकल कालेज में रविवार को भर्ती कराया गया था। मां की हालत में तो सुधार हुआ। मासूम की आंखे चौथे दिन भी नही खुली हैं। चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर आंख अस्पताल को रेफर किया है। मां बेटे को डिस्चार्ज कर दिया है। परिजनों में बैचेनी छाई हुई है। खैरीघाट थाने के शेखनपुरवा गांव निवासनी सुघरा देवी (35) पत्नी लच्छी राम अपने बेटे अंकुल (2) को गोद में लेकर खेत में लगी फसल देखने गई थी। रविवार दोपहर में लगभग तीन बजे वह फसल देख बेटे को गोद में उठाए घर आ रही थी। रास्ते में किसी पेड़ पर ल...