पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदाहा गांव में रविवार की संध्या मधुमक्खी के हमले से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, बुजुर्ग महिला का पहचान कमली हांसदा अपने घर के बगल में बकरी लाने गई हुई थी। इसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड उनके पास पहुंचा और काटना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने बचने का पूरा प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिख-पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना को उनके परिजन को दिए। घायल महिला को डॉ़ गंगा शंकर शाह द्वारा प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...