सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- इटवा। नगर पंचायत इटवा के बिस्कोहर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रविवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक वृद्ध घायल हो गया। उनका इलाज इटवा सीएचसी में चल रहा है, हालत ठीक बताई जा रही है। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नागापार कम्हरिया गांव निवासी प्रहलाद (60) साइकिल से रविवार को रिश्तेदारी में बिस्कोहर जा रहे थे। अभी वह नगर पंचायत इटवा के बिस्कोहर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे ही थे कि अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया और उन्हें पास के एटीएम कक्ष में पहुंचाया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...