उन्नाव, फरवरी 5 -- चकलवंशी। खेत जा रहे दो युवकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के हैदराबाद कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी वाकिल गांधी नगर निवासी साथी तनुज के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। युवकों की चीखपुकार सुनकर पास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया। जिसके बाद दोनों युवकों को मियागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.