बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव धर्मपुरा में सोमवार दोपहर गेहूं की कटाई कर रहे परिवार पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में बुरी तरह जख्मी किसान को जिला अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पत्नी व तीन पुत्रियों का इलाज जारी है। इनमें भी दो बेटियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कस्बा झालू के निकटवर्ती गांव धर्मपुरा निवासी सोमपाल सिंह पुत्र टीकम सिंह (48 वर्ष) सोमवार सुबह बिजनौर-मुरादाबाद रोड पर एक फार्म के पास अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए पत्नी मिथलेश व अपनी तीन बेटियों शिवानी, पारुल और अंशु के साथ गए थे। गेहूं काटते समय अचानक कहीं से आए मधुमक्खियों के झुंड ने सोमपाल व उनके पत्नी-बच्चों पर हमला बोल दिया। सोमपाल जान बचाने के लिए पास में मौजूद एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.